कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
अभियान के दौरान गजनेर, मंगलपुर और शिवली थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में 10 वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की। वहीं, जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 11 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।













