कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस ने 252 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया, जबकि एक वाहन को सीज किया गया। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।













