कान्हा गौशाला पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

गोवंशों को गुड़-चना खिलाकर किया स्नेहपूर्ण संरक्षण का संदेश, नियमित देखभाल एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जालौन। कौंच में संचालित कान्हा गौशाला का आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों के रख-रखाव, चारा, पेयजल, स्वच्छता तथा चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गौशाला में संरक्षित गोवंशों को अपने हाथों से गुड़ एवं चना खिलाया। उन्होंने कहा कि गोवंशों की सेवा एवं संरक्षण शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। गौशालाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक गोवंश को समय पर हरा चारा, स्वच्छ पेयजल एवं आवश्यक पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गौशाला परिसर की नियमित साफ-सफाई, पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बीमार एवं कमजोर गोवंशों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनका समुचित उपचार कराया जाए, ताकि उन्हें बेहतर देखभाल मिल सके।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, उप जिलाधकारी हेमन्त पटेल आदि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं गौशाला से जुड़े कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें