प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ से 6 बिखरे परिवार फिर हुए एक, मिशन शक्ति 5.0 के तहत पहल

कानपुर देहात। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान ‘मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)’ के तहत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात के सभागार में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई।
कार्यक्रम के दौरान कुल 35 पारिवारिक मामले प्रस्तुत किए गए। काउंसलिंग और समझाइश के बाद 6 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जिससे पति-पत्नी दोबारा खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गए। शेष मामलों में अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई।
पुलिस के अनुसार, प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर बिखरे परिवारों को फिर से एक सूत्र में जोड़ना है।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुषमा, महिला उपनिरीक्षक ज्योति देवी, महिला कांस्टेबल रीनू, पूनम सागर, शालू देवी, रंजना सोनकर तथा कंचन मिश्रा, डॉ. पूनम गुप्ता और श्रीराम प्रकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें