कालपी (जालौन) कोतवाली कालपी क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को सुबह रेलवे लाइन पर 30 वर्षीय अज्ञात शव मिलने पर सनसनी फैल गई।
बता दें कि तहसील समीप स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास रेलवे लाइन ट्रैक पर सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस पर सवार मुसाफिरों ने पोल नंबर 1274/10 – 12 पर पड़े अज्ञात शव को देखकर जीआरपी पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर रेलवे चौकी कालपी प्रभारी संजना सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल में जांच की जांच रेलवे पुलिस चौकी क्षेत्र मे शव का मिलना बताया गया घटना के बारे में प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को जैसे ही सूचना मिली उन्होंने तत्काल टरननगज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना उप निरीक्षक पुत्तू लाल आदि पुलिस बल के साथ घटना स्थल में पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा पहचान के बारे में लोगों से तथा मोबाइल के जरिए से पूछताछ की फिर भी पता नहीं हो सकी वही लोगों की मौजूदगी में चौकी प्रभारी सुरेश चंद ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पुलिस अभिरक्षा में जिला मुख्यालय उरई पोस्टमार्टम हाउस भेजा अज्ञात शव की समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













