कानपुर देहात – कानपुर देहात के थाना राजपुर क्षेत्र के ग्राम कमलपुर में एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी राजपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया कमलपुर निवासी 35,, वर्षीय ब्रजकिशोर पुत्र साधु राम अपने खेत के पास काम कर रहे थे इसी दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने डंस लिया सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिवार मे हड़कंप मच गया और बिना देरी किए उन्हें पीएचसी राजपुर ले जया गया पीएचसी में तैनात डॉ जीपी द्विवेदी ने युवक का प्राथमिक उपचार किया चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण मरीज़ की हालत अब नियंत्रण में है उसे चिकित्सकीय निगरानी मे रखा गया है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है चिकित्सकों ने ग्रामीणों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति मे झाड़ फूंक या किसी प्रकार के घरेलू उपचार से बचें पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं ताकि समय रहते उचित इलाज मिल सके और जान बचाई जा सके
संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात













