भोगनीपुर (कानपुर देहात)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के जन्मदिवस के अवसर पर भोगनीपुर विधानसभा के बिलापुर सेक्टर के पिपरी, चौरा, दरियापुर, दौलतपुर सहित कई गांवों में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के “पीडीए पेड़ लगाओ” अभियान की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अरुण यादव ‘बबलू राजा’, विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री तथा युवा समाजसेवी काशिफ खान ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नेताओं ने कहा कि पेड़ लगाना केवल प्रकृति की सेवा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों से भी अपील की गई कि वे पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और हर अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके जन्मदिवस को सेवा, हरियाली और जनहित के कार्यों के साथ मनाया जिसमें प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष ई राम औतार जी,सेक्टर प्रभारी आरिफ खान पूर्व प्रधान अबु खान,फैजान खान,मोनू यादव,उमा शंकर निषाद,छोटे चौरा,दिलशाद खान,सबलू मंसूरी,उत्तम ठाकुर, डेंटर निषाद,इकबाल अली,शादाब अली, डॉ मुईन, भट्टू खान, राशिद कुरैशी, सहवाग निषाद ,आदि लोग मौजूद रहे













