दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी को शिवली पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को मुखबिर की सूचना पर मवैया मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि करन पुत्र अमोल सिंह उर्फ नन्हा निवासी अडनपुर ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, घटना का वीडियो बनाया और जान से मारने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। आरोपी पर इंस्टाग्राम पर पीड़िता के फोटो वायरल करने तथा विरोध करने पर पीड़िता के पिता के साथ मारपीट और धमकी देने का भी आरोप है। शिकायत में आरोपी के पिता पर गाली-गलौज करने का आरोप भी शामिल है।
मामले में थाना शिवली पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं 67ए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी करन (23) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध इसी मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज है और मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें