हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक करें आवेदन

उरई। प्र० जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि उ०प्र० राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनी नगर, लखनऊ के पत्र दिनांक 23.06.2026 के माध्यम से हज कमेटी ऑफ इण्डिया ने हज-2027 की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है. जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट-https://www.hajcommittee.gov.in तथा मोबाइल एप्लीकेशन “हज सुविधा” पर उपलब्ध हज ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से कर सकते है। यह सुविधा दिनांक 22.06.2026 से आरम्भ होकर दिनांक 20.07.2026 तक उपलब्ध रहेगी। जुलाई, 2026 के अन्तिम सप्ताह में कुर्रा (डिजिटल रैण्डम चयन) प्रक्रिया के उपरान्त प्रत्येक प्रोविजनल चयनित हज यात्री को रू0 1,52,300-00 की अग्रिम धनराशि दिनांक 10.08.2026 तक जमा करनी होगी। आवेदन निश्चित समय सीमाओं के भीतर किया जाना आवश्यक होगा। इन समय सीमाओं में किसी प्रकार की छूट अथवा विस्तार सम्भव नहीं होगा। इच्छुक हज आवेदकों से अनुरोध है कि वह वेबसाइट -https://www.hajcommittee.gov.in व https://www.hajcommittee.up.gov.in पर उपलब्ध हज-2027 की पॉलिसी, हज गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न प्रपत्रों की स्कैण्ड प्रति अपलोड किया जाना अनिवार्य है| मशीन पठनीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट के प्रथम व अन्तिम पृष्ठ (1200×800 पिक्सेल JPG/JPEG, 100-500 KB) जो आवेदन की अन्तिम तिथि तक जारी किया गया हो तथा कम से कम 31.12.2027 तक वैध हो,नवीन पासपोर्ट आकार का फोटो (480×640 पिक्सेल JPG/JPEG,05-20 KB),बैंक पासबुक अथवा निरस्त चैक (590×750 पिक्सेल JPG/JPEG, 80-250 KB),पते का प्रमाण पत्र (590×750 पिक्सेल JPG/JPEG,80-250 KB) हज के चयन उपरान्त सीट निरस्त कराने पर हज-2027 की गाइडलाइंस के नियमानुसार जमा धनराशि में कटौती की जायेगी, इसलियें इच्छुक हज यात्रियों को सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व अपनी तैयारी व हज यात्रा करने की दृढ़ प्रतिबद्धता सुनिश्चित कर आवेदन करें।अतः वर्ष 2027 में हज यात्रा पर जाने वाले इच्छुक हज यात्री उपरोक्तानुसार आवेदन करने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें