कुठौंद जालौन। विकासखंड कुठौंद के सभागार में सफाई कर्मी संगठन के चुनाव प्रक्रिया के आयोजन कार्य प्रारंभ किया गया। जिसमें नामांकन पत्र भरने के लिए सभी लोगों को अवगत कराया गया। जिस किसी सफाई कर्मी को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना हो वह अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। जिस पर मौके विकासखंड क्षेत्र से आए सभी सफाई कर्मियों ने संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में महाराज सिंह कुशवाहा को र्निविरोध चुनने का प्रस्ताव रखा। जिसमें सभी विकासखंड सेआए सफाई कर्मियों ने अपना समर्थन दिया। और फूल मालाओं से अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इसके साथ कार्यकारिणी का कार्य भार सौंपा गया जिसमें मुन्नालाल मंत्री , अमर सिंह कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार संप्रेक्षक, अनिल कुमार संगठन मंत्री, का दायित्व का निर्वाहन करने का मौका दिया गया। इसके उपरांत सभी निर्वाचित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । इसी प्रकार सभी पदाधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ ईश्वर को साक्षी मानकर ली। इसी प्रकार सफाई कर्मी ब्लॉक संगठन का र्निविवाद चुनाव संपन्न हुआ। इस मौके पर मौजूद रहे सफाई कर्मी तिरुभुवन सिंह, सुरेश पाल,भरत, रामकिशन, कृपाल सिंह ,संदीप ,संतोष, राजवीर आदि लोग एक दूसरे के गले मिले वह फूल माला पहनाए तथा मिष्ठान भी वितरण किया गया।













