नोडल अधिकारी का महेवा व चुर्खी चिकित्सालयों में औचक निरीक्षण

नोडल अधिकारी का महेवा व चुर्खी चिकित्सालयों में औचक निरीक्षण

सरकारी अस्पतालों में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेलों में 181 मरीजों का हुआ उपचार

कालपी जालौन

शासन की महात्वाकांक्षी योजना के तहत रविवार को कालपी, वावई, नियामतपुर तथा महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 181 मरीजों का उपचार किया गया। नोडल अधिकारी ने अस्पतालों का निरीक्षण करके डाक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 61 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 32
पुरुष तथा 29 महिला शामिल रहे।इस दौरान शुगर के 7 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 7-7 मरीजों की जांच की गयी। चिकित्सकीय टीम ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्साधिकारी डॉ शेख शहरयार, कर्मचारियों मनीष कुमार, कमलेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित मेले में 39 मरीजों का इलाज किया गया। सरकारी चिकित्सालय वावई में 40 तथा नियामतपुर चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदर्श गौतम की मौजूदगी में आयोजित मेले में 41 मरीजों का इलाज हुआ। मेलो में कंडोम, टेबलेट तथा सामग्रियों का वितरण कर परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। मेले में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की हकीकत पर रखने के लिए नोडल अधिकारी डीपीएम प्रेम प्रताप के द्वारा चुर्खी तथा महेवा अस्पतालो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनता से संवाद स्थापित किया तथा डॉक्टर तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें