जिला पंचायत सदस्य राम नारायण कठेरिया के पिता छोटे लाल जी का निधन, सर्वदलीय नेताओं ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

पुखरायां, कानपुर देहात। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चपरघटा निवासी जिला पंचायत सदस्य राम नारायण कठेरिया के पिता छोटे लाल जी का लंबी बीमारी के चलते आज निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

दिवंगत छोटे लाल जी के अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जनपद के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सभी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष ध्रुव लाल प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव काशिफ खान, वीर सिंह, गुड्डू प्रधान गुड़ा शेरपुर, देवराहट प्रधान राकेश यादव, सभासद नईम अली एवं नगर अध्यक्ष मूसानगर सत्येंद्र पाल सहित सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

सभी ने दिवंगत छोटे लाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। उनके निधन से परिवार सहित क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें