कानपुर देहात। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के माग्रदर्शन में बाल दिवस के अवसर पर विकास खण्ड मैथा के कन्हैया लाल बाबू राम विद्यापीठ, रामेश्वर पब्लिक स्कूल कानपुर देहात, विकास खण्ड मलासा के आर्दश किसान इण्टर काॅलेज, कविता इण्टर काॅलेज, कृष्णा औद्योगिक इण्टर काॅलेज कानपुर देहात के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में उपस्थित बालक/बालिकाओं को घनश्याम जेण्डर स्पेशलिस्ट द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम व बाल अधिकार आदि के विषय में जागरूक किया गया। जिसमें बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के बचपन, स्वतंत्रता, शिक्षा एवं विकास के अधिकारों को प्रभावित करता है प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह बाल विवाह का विरोध करे, वहीं बाल श्रम बच्चों के बचपन, शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करता है। सभी से अपील की गई कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ें, इसके साथ ही नेहा पाल काउंसलर द्वारा संचालित विभागीय लाभकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या संुमगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओं, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं आपातकालीन टोल फ्री नम्बर 1098, 181, 112, 1090 आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही पम्पलेट, पोस्टर आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से घनश्याम जेण्डर स्पेशलिस्ट, नेहा पाल काउंसलर, आकाश कुमार तथा विद्यालयों के प्रधानाचार्य रतनलाल, राजेन्द्र यादव, जय प्रताप सिंह, आदित्य कुमार मिश्रा, प्रीती, अध्यापक/अध्यापिकाएॅ व छात्र/छात्राऐं आदि उपस्थित रहें।










