विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रम में कोतवाल ने कानूनी जानकारी दी

विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रम में कोतवाल ने कानूनी जानकारी दी

कालपी (जालौन)

रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह की मौजूदगी में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में विधिक सेवा प्राधिकरण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को कानून की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
नगर पालिका कालपी के सभागार में आयोजित विधिक साक्षरता दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा की साशान की योजनाओं एवं कानून के प्रति सभी नागरिकों को जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए साक्षरता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया की तमाम मुकदमों में पैरवी न होने से वास्तविक अपराधी बच जाते हैं इसलिए कानूनी पैरवी मजबूती से की जानी चाहिए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देश में नागरिकों के हेतु एवं संरक्षण के लिए तमाम कानून संचालित हैं। नागरिकों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जानकारी होनी चाहिए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार के द्वारा स्कूलों कॉलेजों में भी कानूनी साक्षरता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया की कानून की जानकारी के लिए जो भी कार्यक्रम चलाए जाएंगे उनमें पालिका के सभी सभासद एवं कर्मचारी पुरी शिदत से सहयोगात्मक कदम उठाएंगे इस मौके पर दिनेश वर्मा, कपिल, रियाजुल अंसारी, सुनील पटवा, रविंद्र कोरी, पप्पू अदल सराय, बरकत, खान बाबू, जिलाल खान, धर्मेंद्र सिंह पाल, विनोद अहिरवार, अतुल सिंह चौहान, पवन कुमार जाटव,आदि शामिल रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें