रात में युवकों की मारपीट कर हजारों नगदी रुपए छीन कर हुए रफू चक्कर

कालपी (जालौन) महेवा सड़क में बीती रात तीन बाइक सवारों को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जमकर मारपीट कर नगदी 20 हजार रुपए की लूटपाट की उक्त घटना में पीड़ित पिता ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
ग्राम गुढा खास निवासी धर्मपाल निषाद पुत्र भगवान दीन ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र देने के उपरांत छाया प्रति देते हुए अवगत कराया कि 15 जून वर्ष 2026 सोमवार की रात मेरा पुत्र छोटू एवं पारस दोनों लोग मजदूरी कर गांव के निवासी नकुल की मोटरसाइकिल में बैठकर गांव आ रहा था तभी रात में देवकली चौराहा पर पहले से घात लगाए हुए बैठे लोगों में अखिलेश यादव पुत्र प्रताप यादव निवासी देवकली तथा उनके रिश्तेदार हिमांशु यादव पुत्र अज्ञात ललित निषाद पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर निवासी गुढा खास विमल निषाद पुत्र अज्ञात निवासी इंदिरा नगर कालपी सोनू निषाद निवासी मैनूपुर अरुण अहिरवार मैनूपुर एवं दो अज्ञात सहित लोगों ने चौराहे पर रात में गाड़ी रोक कर गाली गलौज करने लगे हम लोगों ने मना किया तो एक राय होकर बुरी तरह से मारपीट की तथा मैं मेरा पुत्र मजदूरी के दिए गए रुपए लिए हुए थे उपरोक्त हमलावर लोगों ने 20 हजार रुपए लूटपात कर भागने में सफल हुए हम तीनों लोग रोते बिलखते हुए लगभग 11 बजे घर पहुंच कर मौजूद पिता परिजनों को पूरी बात बताई रात्रि होने के वजह से मंगलवार सुबह आकर कोतवाली में उपरोक्त हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही करने की न्याय की गुहार लगायी।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें