सड़क दुर्घटना में अज्ञात चालक एवं वाहन पर मुकदमा दर्ज

कालपी (जालौन) 2 सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल घटना को लेकर पीड़ित की तहरीर पर कालपी पुलिस ने चार पहिया वाहन एवं अज्ञात चालक के खिलाफ जुर्म धारा 281 125ए 125बी के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया को जांच सौंपी।
ग्राम सोहरापुर निवासी जगदीश पाल पुत्र बाबूराम ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 1 जून वर्ष 2026 को बाहर से मैं अपने घर जा रहा था तभी सड़क पर चार पहिया वाहन अज्ञात चालक ने तेजगति से चला कर जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे मैं बुरी तरह घायल हो गया घटना के उपरांत मैं अपना इलाज कराता रहा इसीलिए मुकदमा दर्ज कराने में देरी हुई है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें