पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने  अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बात गंभीरता से सुनी और निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित मामलों में नियमानुसार एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें