माता की स्मृति में समाजसेवी ने कराया शरबत वितरण, राहगीरों को मिली गर्मी से राहत

रसूलाबाद कानपुर देहात। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र के तिश्ती गांव में समाजसेवी सुभाषचंद्र गुप्ता ने अपनी दिवंगत माता की स्मृति में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने अपने आवास के निकट बिल्हौर मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों एवं यात्रियों को रोककर शरबत पिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर गर्मी से राहत महसूस की।
समाजसेवी सुभाषचंद्र गुप्ता ने बताया कि माता की पुण्य स्मृति में राहगीरों की सेवा की। कार्यक्रम में शीलू, पुनीत राजपूत, कल्याण सिंह, ब्रजकिशोर, विनीत गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, सौरभ पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें