कुठौंद जालौन। जनपद जालौन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना कुठौंद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम चंदावली निवासी धीरेंद्र कुमार 5 जून 2026को बिना बताए घर से चले गए थे, जिसके बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में 112 पर सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही कुठौंद पुलिस ने सक्रियता के साथ खोजबीन शुरू की प्रभारी निरीक्षक कुठौंद जगदंबा प्रसाद दुबे और उप निरीक्षक राजकुमार पांडे चौकी इंचार्ज कंझारी उनकी पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस जांच में पता चला कि युवक अपनी इच्छा से घर से बाहर गया था तथा उसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी। युवक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और कुठौंद पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
जिला क्राईम रिपोर्टर -अनूप मिश्रा













