
कानपुर देहात । समाजवादी पार्टी कानपुर देहात के जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू राजा की अध्यक्षता में आगामी आंदोलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 जून को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है तथा सरकारी नौकरियों में आरक्षण से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इन जनहित के मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी 11 जून को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराएगी।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को आंदोलन की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।।
बैठक में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू राजा ने बताया कि पूरे जनपद के कोने कोने से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।।
अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव शेखू खान ने कहा विशाल धरना प्रदर्शन में अल्पसंख्यक समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करेंगे।।
भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने कहा कि 11 तारीख को आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में पूरे विधानसभा क्षेत्र से प्रत्येक सेक्टर से व प्रत्येक बूथ से बड़ी संख्या कार्यकर्ता व आम जनमानस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर जनहित के मुद्दों पर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करेंगे।।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद राजाराम पाल,पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह यादव, नरेंद्र पाल मनु, नरेंद्र पाल सिंह मनु, विधानसभा अध्यक्ष भोगनीपुर राघव अग्निहोत्री, यदुनंदन यादव, उमेश पटेल,प्रदेश सचिव शेखू खान,गुड्डू यादव, विमलेश सक्सेना, अशोक सिंह, विजयलक्ष्मी यादव, उदय प्रताप सिंह, रमाकांत सिंह,मोनू सिंह पाल, तुलाराम कोरी, रेनी रामअवतार, रणजीत निषाद, कैलाश निषाद, ब्रजमोहन फौजी, सूरज सिंह, विकल सेंगर, पी.एस. वर्मा, राजनारायण बघेल, प्रमोद यादव, अनिल यादव, पप्पू कठेरिया, लाल सिंह कुशवाहा, प्रकाशी गोस्वामी, वीरेंद्र सेंगर, शंभू आजाद, शिवेंद्र शुक्ल, कल्लू शुक्ल, नीरज सिंह गौर, वीरेंद्र सेंगर, शकील खान, बब्लू सविता, उदयन शुक्ल, आगम खान, धर्मेंद्र, धीरज एवं अमन शुक्ल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने और 11 जून के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया।













