आम आदमी पार्टी के लोगों ने विद्युत संबंधी समस्याओं से युक्त ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर निस्तारण के लिए भरी हुंकार

कालपी जालौन कड़ी सुरक्षा के चलते टरननगंज स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष अधिवक्ता किशन चौरसिया ने अपने पार्टी जनों के साथ विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया तथा समस्या युक्त ज्ञापन तहसीलदार अनुभव तिवारी को सौंप कर अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में व्याप्त भीषण बिजली संकट अघोषित बिजली कटौती महंगी बिजली दरो एवं स्मार्ट मीटर गड़बड़ी आदि विद्युत समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया तथा विरोध में जुलूस निकालकर जमकर विरोध किया उन्होंने अवगत कराया कि ग्रामीण अंचलों से शहरों में कई घंटे तक विद्युत की आपूर्ति नहीं की जाती है विद्युत संबंधित आठ समस्याओं को अवगत कराकर तत्काल समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग की ज्ञापन देने वालों में आदर्श सोनकर पन्नालाल गौरव चौधरी सर्वेश सिंह चौहान आदि मुट्ठी भर लोग मौजूद थे वही उनकी सुरक्षा में लगी पुलिस टीम सर्वाधिक थी।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें