विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय

 

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

जालौन खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मनोज कुमार पाण्डेय जी ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की मंशा है कि विकास और जनकल्याण की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए सभी विभाग संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय  ने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियां एवं लोककल्याणकारी कार्यक्रम समाज के गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय  ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, राजस्व, ग्राम्य विकास, नगरीय विकास एवं अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
बैठक में  विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उर्विजा दीक्षित, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें