बड़ौदा आरसेटी में संपन्न हुआ अचार पापड़ एवं मसाला पाउडर प्रशिक्षण

 बड़ौदा आरसेटी कानपुर देहात में अचार पापड़ और मसाला पाउडर बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ |इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अकबरपुर ब्लॉक में संचालित स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाओ को मसाला पाउडर का उद्योग स्थापित करने हेतु 20 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया |इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी  अखिलेश अग्निहोत्री ने उपस्थित होकर सभी प्रशिक्षुओ का उत्साहवर्धन किया | जिला उद्यान अधिकारी बलदेव प्रसाद ने भी महिलाओ को रोजगार चलाने के गुणों के बारे में बताया अंतिम में संस्थान के निदेशक मयंक कटियार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं प्रशिक्षुओ के उज्जवल भविष्य की कामना की | इस अवसर पर संस्थान के संकाय निखिल मिश्रा एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें