आधार कार्ड अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, शिवली पुलिस ने लौटाए 15 हजार रुपये

कानपुर देहात। आधार कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर साइबर ठग द्वारा एक व्यक्ति के खाते से 36 हजार 298 रुपये की ठगी किए जाने के मामले में थाना शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 15 हजार 128 रुपये वापस दिलाए हैं।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3, शिवली निवासी शिवकुमार के पास साइबर ठग ने आधार कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर लिया और उनके खाते से 36 हजार 298 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने 21 मार्च 2024 को साइबर हेल्प डेस्क शिवली में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर हेल्प डेस्क ने ठगी गई धनराशि में से 15 हजार 128 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए हैं। शेष धनराशि की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की तत्परता से राहत मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी साझा न करें तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें