चौकी प्रभारी ने युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

कालपी जालौन क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थ रोक लगाने के उद्देश्य से अभियान के तहत चौकी प्रभारी ने बीती रात दोबारा चाबुक चला कर युवक को गिरफ्तार किया साथ में 2 किलो 510 ग्राम गांजा बरामद किया चौकी प्रभारी द्वारा गांजा के साथ युवक की गिरफ्तारी पर मादक पदार्थ तस्करों बीच हड़कंप मच गया।
गुरुवार के दिन कोतवाली कालपी कार्यालय में मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने अवगत कराया कि पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान राजा के पर्यवेक्षक में पुलिस उपाधीक्षक अवधेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में मैं प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी एवं ज्ञान भारती छौंक चौकी प्रभारी विपिन यादव सिपाही रंजीत सिंह राहुल कुमार आदि पुलिस बल के साथ बुधवार की रात क्षेत्र में अभियान चल रहा था वही मुखबिर की सूचना मिलते ही जोल्हूपुर मोड़ स्थित टावर पहुंचकर ग्राम सिकरी रहमानपुर एवं रावगंज हाल निवासी अनमोल सिंह पुत्र स्वर्गीय अनिल कुमार सिंह एक झोले में 2 किलो 510 ग्राम गांजा भरकर रात में कहीं सप्लाई करने जा रहा था तभी पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेरते हुए गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया साथ में गांजा बरामद किया उक्त घटना पर दर्ज मुकदमे से संबंधित धाराओं में अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया तथा अदालत के वारंट पर पुलिस हिरासत में अभियुक्त को जेल भेजा उक्त घटना में चौकी प्रभारी की तहरीर पर कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत जुर्म धारा 8/20 तहत मुकदमा कायम कर विवेचना महमूदपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल को जांच सौंपी कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक सहित पूरे टीम की सफलता पर पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने जमकर सराहना की।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें