कानपुर देहात में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई किशोर की शाम 5 बजें अचानक तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजन आनन फानन मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी घटना राजपुर कस्बा क्षेत्र की है जानकारी के अनुसार राजपुर कस्बा निवासी रिहान पुत्र रऊफ खा की गुरुवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ने लगी परिजनों ने उसकी हालत गंभीर होने पर तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी राजपुर पहुंचाया वहां मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ जीपी द्विवेदी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया मृतक के चाचा आसिफ खान ने बताया कि रिहान नशें की लत का भी आदी था और तीन दिनों से परिवार मे किसी से ज्यादा नही बोलता था आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसे पैरासिटामोल की दवा की अधिक मात्रा का सेवन कर लिया हालांकि मौत का वास्तविक कारण चिकित्सकीय जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा रिहान अपने माता-पिता रऊफ खा और जाहिर बेगम का इकलौता पुत्र था उसकी मौत की ख़बर मिलते ही परिवार और गांव में शौक का माहौल बना हुआ है घर लोगों का ताता लगा रहा और परिजनों को सांत्वना देने वालो का आना जाना जारी रहा घटना के बाद परिजन शव को अस्पताल से घर ले गए वहीं इस मामले में राजपुर थाने के थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है उन्होंने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर या सूचना प्राप्त होती है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल किशोर कु मौत से परिवार गहरे सदमे में हैं और पुरे क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है
संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात













