कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी लेकर उसका विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन तथा कर्तव्यपालन का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परेड निरीक्षण के पश्चात एसपी ने पुलिस कर्मियों की एकरूपता, शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यशैली और अनुशासित व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों की जांच की तथा गार्द की सुरक्षा और सतर्कता के संबंध में गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।













