बिधायक कालपी के प्रयास से सड़क चौड़ीकरण के लिए 76करोण की धनराशि स्वीकृत
कालपी (जालौन)
क्षेत्र के चौमुख विकास के लिए समर्पित बिधायक कालपी बिनोद चतुर्वेदी ने क्षेत्र वासियों को एक और भारी तोहफा दे दिया।
आपको बताते चलें कि कालपी क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या सड़कों की है। जिसे प्रमुखता से लेते हुए कालपी बिधायक बिनोद चतुर्वेदी के द्वारा एक इतिहास रचा जा रहा है। जिसमें चाहे वो जोल्हूपुर मदारीपुर राज्य मार्ग का चौड़ीकरण हो कालपी की फैक्ट्री ऐरिया वाली सड़क हो य अन्य तमाम छोटी बड़़ सड़कें।
इसी क्रम मे एक और सड़क का चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव भेजा था वह है काशीखेरा राठ सम्पर्क मार्ग के 22 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण हेतु। जिसे स्वीक्रत मिल गई है जिसके लिए 7649,99 // (76 करोण 49लाख 99हजार रूपए) की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसमे मौजूदा चौड़ीई से लगभग 5 मीटर और चौड़ाई में बढ़ोत्तरी की जाएगी । जिसके चलते उक्त मार्ग पर यातायात सुगम होगा और जाम तथा दुर्घटनाओं जैसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसी तरह बाबई से महिया कमलपुर डामर मार्ग के लिए लगभग डेण करोण रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है। इन स्वीकृत योजनाओं का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।
-जनसंदेश 24————–










