उरई उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी योजना एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट एंव प्रशिक्षण योजनान्तर्गत जनपद जालौन के लियें ट्रेड मटर प्रसंस्करण में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान कियें जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहें है। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 20.06.2026 तक वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर योजना का चयन करते हुये आवेदन कर सकते है।योजना की पात्रता की शर्ते निम्मवत्त् है।
आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो,बैंक पास की छायाप्रति,आधार कार्ड,जाति प्रमाण पत्र (एस०सी०/एस०टी०/ओ०बी०सी वर्ग के लिये),आवेदक उत्तर प्रदेश/जनपद का मूल निवासी होना चाहिये,ओवदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिय (आयु की गणना आवेदन की तिथि से होगी),आवेदन हेतु शैक्षिक योग्यता की काई बाध्यता नहीं है,परिवार का केवल एक ही सदस्य आवेदन करने हेतु पात्र होगा, परिवार का आशय पति एवं पत्नी से है,आवेदनकर्ता साक्षात्कार के समय इस बात का लिखित शपथ पत्र 10 रू0 के स्टाम्प पर प्रस्तुत करेगा कि आवेदक ने विगत 02 वर्षों में भारत तथा प्रदेश सरकार की अन्य किसी योजनान्तर्गत उत्पाद से सम्बन्धित टूलकिट का लाभ नहीं लिया है।











