जिला, मण्डल, प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन / टायल्स कार्यक्रम।
कानपुर देहात जिला कीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि जिला / मण्डल / प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन / टायल्स कार्यक्रम वर्ष 2025-26 खेल निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ के द्वारा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जनपद कानपुर देहात में निम्नविवरणानुसार जिला/मण्डल स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन किया जाना है।
प्रदेश स्तरीय का विवरण प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता, जिला स्तरीय ट्रायल्स की तिथि, समय व स्थान
दिनांक 07.11.2025 समय-सांय 3:00 बजे स्थान-जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात, मण्डल स्तरीय ट्रायल्स की तिथि, समय व स्थान
दिनांक 09-11-2025 समय-अपराहन 02:00 बजे स्थान राज नारायण संस्था, कानपुर, कानपुर देहात, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता स्थान व तिथि
दिनांक-13 से 15 नवम्बर, 2025 स्थान- मथुरा । उपरोक्त जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्य में भाग लेने हेतु कानपुर देहात के इच्छुक खिलाड़ी जन्म प्रमाणपत्र /आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर भाग लेंगे।










