कानपुर देहात पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, वांछित और वारंटी समेत कई गिरफ्तार

अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना गजनेर पुलिस ने हत्या और अन्य मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्त श्याम सिंह निवासी चैनपुरवा, थाना रेउना, कानपुर नगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। इसके अलावा थाना गजनेर पुलिस ने ही मारपीट और धमकी के पुराने मामले में वारंटी मानस सिंह निवासी करसा को भी गिरफ्तार किया।
वहीं थाना भोगनीपुर पुलिस ने गोवध अधिनियम से संबंधित मामले में वारंटी रघुवीर सिंह निवासी मोहम्मदपुर को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए कुल 26 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। विभिन्न थाना क्षेत्रों में धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किए गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें