कालपी जालौन – एक ग्राम में बीती रात 21 वर्षीय अर्ध विक्षिप्त युवक ने गृह कलह पर आक्रोश में आकर अचानक गांव के पास खेत के स्थित आम के पेड़ में फासी के फंदे झूलकर अपनी जीवन लीला को सदैव के लिए समाप्त कर मृत्यु हुई मृत्यु की सूचना जैसे ही सुबह परिजनों को मिली कोहराम मच गया तथा पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
खबर के मुताबिक ग्राम शाहजहांपुर निवासी राकेश पुत्र राम कुशवाहा अर्ध विक्षिप्त के कारण बुधवार की रात अपने घर से निकलकर खेत में स्थापित आम के पेड़ में फांसी के फंदे में झूल कर घटना स्थल में ही मृत्यु हो गई गुरुवार के दिन सुबह मृत्यु की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव को सूचना दी वहीं सूचना पाकर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल में पहुंचकर जायजा लिया तथा मृतक युवक शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पुलिस अभिरक्षा में शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम हाउस भेजा चौकी प्रभारी ने अवगत कराया कि मृतक युवक अर्ध विक्षिप्त के रूप में सदैव रहता था उसने अचानक अपनी जीवन लीला को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी








