झगड़ा करने में दो सगे भाई गिरफ्तार

कालपी जालौन – एक मोहल्ले में दो सगे भाई गाली गलौज कर झगड़े को अंजाम दे रहे थे तभी चौकी प्रभारी ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 तहत पुलिस हिरासत में अभियुक्तों को जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी गण माता प्रसाद राममोहन पुत्रगण नत्थू समेत दोनों लोग किसी मामले को लेकर आपस में गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें