उरई । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ, उ०प्र० एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य) जालौन डॉ० जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में बाजारों में बिक्री किए जा रहे खाद्य तेल, घी पर आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद जालौन की टीम द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए टीम द्वारा कालपी तहसील के टर्नन गंज कालपी पर स्थित दीपक ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ पामोलीन ऑयल रुचि गोल्ड का नमूना, जालौन तहसील के ज्वालागंज पर स्थित पुरवार एंड संस के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ वनस्पति का नमूना, राम मोहन के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ पारस घी, बृज नारायण कुलदीप कुमार से प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ रिफाइंड पामोलीन तेल ब्रांड राग गोल्डका नमूना संग्रहित किया। साथ ही कोच तहसील के मियां गंज कोंच में स्थित राकेश कुमार मित्तल के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ रिफाइंड सोयाबीन ऑयल महाकोष का नमूना संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। विभागीय टीम द्वारा यह अभियान लगातार जारी है और त्योहारों तक जिले के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण चलता रहेगा।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य) जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार, महेश प्रसाद उपस्थित रहें।







