डीएम की पहल पर जालौन को मिली 4077 मीट्रिक टन डीएपी, समितियों पर सीधे पहुंचेगी खाद

 

1523 मीट्रिक टन डीएपी सहकारी समितियों को आपूर्ति के लिए उपलब्ध, निर्धारित दर पर ही होगी बिक्री, किसानों से अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील

जालौन। रबी फसलों की बुवाई के दौरान किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी समीर की पहल पर उत्तर प्रदेश शासन ने आईपीएल कंपनी की 4077 मीट्रिक टन डीएपी की रैक उपलब्ध कराई है। इसमें से 1523 मीट्रिक टन डीएपी साधन सहकारी समितियों को आपूर्ति के लिए उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि रैक प्वाइंट से सीधे समितियों तक खाद पहुंचाई जाए, जिससे किसानों को आसानी से खाद मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि खाद की बिक्री प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन से निर्धारित दर पर ही की जाए। डीएपी की 50 किलोग्राम बोरी 1350 रुपये तथा यूरिया बोरी 266.50 रुपये में उपलब्ध होगी। खाद खरीदने के लिए किसानों को आधार कार्ड, खतौनी और फार्मर आईडी की आवश्यकता होगी। कृषि वैज्ञानिकों की संस्तुति के अनुसार गेहूं एवं जौ के लिए प्रति हेक्टेयर तीन बोरी डीएपी और छह बोरी यूरिया, जबकि चना, मटर एवं मसूर के लिए तीन बोरी डीएपी और एक बोरी यूरिया की मात्रा निर्धारित की गई है।खाद वितरण में समस्या होने पर किसान सहकारी समितियों के मोबाइल नंबर 07818921432, 09756035257 तथा जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के नंबर 08858222253, 08317041767, 07839882812 और 09450072937 पर संपर्क कर सकते हैं। जिलाधिकारी समीर ने किसानों को आश्वस्त किया कि जनपद में खाद की आपूर्ति जारी रहेगी और इसकी कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अनावश्यक भीड़ न लगाएं, अफवाहों से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें