कालपी (जालौन)। शुक्रवार के दिन कालपी सर्राफा बाजार स्थित ज्वैलर्स की दुकान का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव ने प्रोपराइटर नरेश गुप्ता बेबू सेठ तथा गणमान्य लोगों की एवं दुकानदारों की मौजूदगी में फीता काटकर उद्घाटन किया उद्घाटन समारोह में पालिका अध्यक्ष यादव ने कहा कि ग्राहकों को आभूषण खरीदने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा कानपुर रेट पर नई दुकान पर सोने चांदी के आभूषण मिलेंगे उन्होंने कहा कि मैं दुकानदार के मुखिया को बधाई देते हुए कहा कि घर के पुत्र को रोजगार खुलवाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है जिससे संचालन करने से पूरे परिवार का भरण पोषण हो सकता है इसीलिए परिवार के मुखिया को अपने पुत्रों के लिए परिवार चलाने के लिए कोई भी कार्य सौंपने के लिए पुरजोर आवाहन किया उन्होंने कहा कि परिवार मुखिया ने एक नेक कार्य कर अपने पुत्र को जिम्मेदारी दी है उन्होंने कहा दुकानदार आने वाले ग्राहकों के साथ मधुर वाणी का प्रयोग कर अपनी दुकान का संचालन कर दिनों दिन दुकान की बढ़ोतरी करने में कोई कोर कसर न छोड़ें इतना भी नहीं जो दायित्व सौंपा है उस दायित्व में दुकानदार सदैव खरे उतरने के लिए पुरजोर आवाहन किया उद्घाटन के समय मौजूद सर्राफा व्यापारी देवेंद्र यादव समाजसेवी राजेंद्र यादव सभासद प्रतिनिधि धर्मेंद्र पाल सभासद प्रतिनिधि शिवा बुंदेला आशू बाबा अरुण सोनी धर्मेंद्र सोनी आदि लोग उपस्थित थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













