जालौन। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि जालौन के सम्मानित कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि रबी सीजन की बुवाई हो चुकी है जिसके लिये समय समय पर कृषि रक्षा रसायन की आवश्यकता आपको होती है। कृषि रक्षा रसायनों की आपूर्ति करने के लिये विकास खण्ड स्तर पर 09 कृषि रक्षा इकाईयों पर पर्याप्त मात्रा में कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध है। जिनका वितरण नियमानुसार कृषकों को किया जा रहा है। कृषि रक्षा रसायन 50 प्रतिशत् अनुदान पर, यांत्रिक प्रपंच एवं बायोपेस्टीसाईड 75 प्रतिशत् अनुदान पर उपलब्ध है जो निम्न प्रकार है।
कृषि रक्षा रसायन का नाम -कारटाप हाइडक्लोराईड,क्लोरेन्ट्रनिलिप्रोल 0.4% GR,इमामैक्टिन बेंजोएट,फिप्रोनिल 0.3% GR,क्लोरोपाइरीफास 20 ई0सी ,प्रीफोनोफास 50 प्रति० ,साइफरमेथ्रीन 25 प्रति० ई०सी०,इमिडाक्लोरोप्रिड 17.8%SL ,जिवरेलिक एसिड 0.001%L ,अल्फा एन०ए०ए० 4.5 प्रति० ,कार्वन्डाजिम 50% WP ,मैकोजेब 75 डब्लू०पी० ,कार्वन्डाजिम 12% + मैंकोजेब 63% WP ,सल्फर ,थायोफिनेट मिथाइल 70% WP ,थीरम 75% ws , एट्राजिन ,पेन्डीमैथलीन 30 प्रतिशत ई०सी० ,मेटसल्फयूरोन मिथाइल 20 प्रतिशत WP ,सल्फोसल्फयूरान 75प्रति० डब्ल्यू०जी० ,बिसपाइरीबेक सोडीयम 10 प्रति० एस०सी० ,2,4-डी इथाइल इस्टर 38 प्रति० ई०सी० ,प्रिटिलाक्लोर 50 प्रति० ई०सी० ,जिंक फास्फाइड
बायोपेस्टीसाईड – ट्राईकोडर्मा एच० 2% WP ,ब्यूवेरिया बेसियाना 1% WP
यांत्रिक प्रपंच – सोलर लाइट ट्रेप ,यलो स्टीकी ट्रेप ,फेरोमोन ट्रेप ,हेलीकोवरपा ल्यूर
अतः सभी कृषक भाइयों को अवगत कराया जाता है कि उक्त समस्त रसायन कृषि रक्षा इकाइयों पर भौतिक रूप से उपलब्ध है आप अपनी आवश्यकतानुसार कृषि रक्षा इकाइयों में किसी भी कार्य दिवस पर पहुंच कर प्राप्त कर सकते है । किसान भाई कीट / रोग की समस्या का समाधान पाने हेतु टोल फ्री व्हाटसाप नम्बरों पर 9452247111 एवं 9452257111 पर अपनी समस्या भेजकर निःशुल्क समाधान प्राप्त कर सकते है।













