उरई। सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति उरई ने विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 23.10.2026 व 29.10.2026 के आयोजन के सम्बंध में बताया कि अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन स्थान उरई के पत्रांक 2009/जिविसेप्रा/2026/एक्शन प्लान, द्वारा माह अक्टूबर 2026 में विधिक सेवा कार्यक्रम/विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 23.10.2026 को ग्राम करसान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करसान में मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना / बच्चों के अधिकार एवं लैगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधि० 2012/पीसीएक्ट/दिव्यांग बच्चों के लिये विधिक सहायता सम्बन्धी” एवं दिनांक 29.10.2026 को आदर्श संस्कृत उच्चतम विद्यालय रामनगर उरई में” उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना लैगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधि०/ पॉक्सो अधि 2012 लघु शिविर” के प्रति जागरूकता कार्यक्रम हेतु अपरान्ह 12:00 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें टीम लीडर मनीषा चतुर्वेदी व योगेन्द्र सिंह तखेले, पी०एल०वी० नामित किये गये हैं।
उक्त के सम्बन्ध में मनीषा चतुर्वेदी व योगेन्द्र सिंह तखेले, पी०एल०वी० द्वारा अवगत कराया गया है, कि विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 23.10.2026 को ग्राम करसान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करसान च दिनांक 29.10.2026 को आदर्श संस्कृत उच्चतम मा० विद्यालय रामनगर उरई में किया जा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त शिविर में निर्धारित तिथि पर समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।













