अब घर बैठे जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, बुजुर्ग पेंशनरों को कोषागार आने की जरूरत नहीं

 

वरिष्ठ कोषाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने पेंशनरों और पेंशनर संगठनों के साथ की बैठक, अस्वस्थ एवं अधिक आयु वाले पेंशनरों से ऑनलाइन सुविधा अपनाने की अपील

जालौन। अस्वस्थता एवं अधिक आयु के कारण कोषागार कार्यालय तक पहुंचने में असमर्थ पेंशनरों को राहत देने के उद्देश्य से वरिष्ठ कोषाधिकारी आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में कोषागार कार्यालय में पेंशनरों एवं विभिन्न पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पेंशनरों को इसकी ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने अपेक्षा की कि जो पेंशनर अस्वस्थता अथवा अधिक आयु के कारण कोषागार कार्यालय में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, वे अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत करें। इसके लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट jeevanpramaan.gov.in का उपयोग किया जा सकता है। इस सुविधा से पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में सहूलियत मिलेगी और कार्यालय आने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिल सकेगी। बैठक में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पर बिंदुवार चर्चा करते हुए पेंशनरों एवं पेंशनर संगठनों से अपील की गई कि वे इस सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक पेंशनरों तक पहुंचाएं, विशेषकर उन बुजुर्गों और अस्वस्थ पेंशनरों तक, जिन्हें कोषागार आने में परेशानी होती है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष हरगोविन्द दयाल श्रीवास्तव, गवर्नमेंट वेलफेयर कर्मचारी ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी तथा बेसिक शिक्षा के वरिष्ठ पेंशनर रामराजा द्विवेदी सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें