कालपी (जालौन)। कोतवाली कालपी के अतिरिक्त इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम के साथ नगर में एक दर्जन देवी स्थापित पंडालो तथा मंदिरों का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेकर मौजूद संचालकों को दिशा निर्देश दिए।
कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार उप निरीक्षक पुलिस बल के साथ नगर मोहल्ला गणेशगंज इंदिरा नगर आलमपुर टरननगंज हरीगंज कदौरा फाटक कई पंडालो एवं बनखंडी मंदिर दुर्गा मंदिर सिद्धीदात्री मंदिर पचपिंडा देवी मंदिर आनंदी देवी मंदिर काली देवी मंदिर आदि जगह निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया मौजूद भक्तों से सुरक्षा व व्यवस्था के बारे में जानकारी ली उन्होंने संचालक एवं मंदिरों के महंत तथा मौजूद भक्तों को आश्वासन देते हुए कहा कि सुरक्षा के बाबत किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होगी सुरक्षा के उपाय पुक्ता किए जाएंगे साथ में उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या आए आप तत्काल सरकारी नंबर पर कॉल करें आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या को आड़े नहीं आने दूंगा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













