ऐरवा कटरा ब्लॉक परिसर में भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित; पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रिया शाक्य का मनाया गया जन्मदिन

​
​औरैया। ऐरवा कटरा ब्लॉक परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया गया।
​कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाजपा नेत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रिया शाक्य का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​इस अवसर पर दीपक कश्यप (मंडल अध्यक्ष, ऐरवा कटरा), रविंद्री शाक्य (जिला मंत्री), सपना शाक्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) संध्या यादव, सुपरवाइजर अंजुला कश्यप और दीप्ति त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
​कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों रेनू गुप्ता, कल्पना मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें