कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा और समाजिक सौहार्द के कार्यक्रमों के साथ मनाया गया इस मौके पर गरीबों को फल बांटे गए और दीप जलाएं गए राजपुर कस्बे की शिवधाम वाटिका मे गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष और प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को फल बांटे उन्होंने कहा कि जरूरत मंदों के बीच सेवा कार्य कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया इसके बाद रमऊ गांव मे ग्राम प्रधान सैय्यद जमाल अहमद के साथ दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया इस कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं शामिल हुई महिलाओं ने दीप जलाकर अपनी सहभागिता दिखाई इस दौरान मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की आयोजकों का कहना था कि समाज सभी वर्गों की सहभागिता से आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश जाता है इस मौके पर ग्रामीण और दूसरे लोग मौजूद थे
संवाददाता
साहिल कटियार
कानपुर देहात










