कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र मे सूर्या ओवर ब्रिज पर एक सडक हादसा हो गया कानपुर से औरैया की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया वहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया घायल महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है सिकंदरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तालाश कर रही है।
संवाददाता
साहिल कटियार
कानपुर देहात










