कालपी (जालौन)। शनिवार के दिन तहसीलदार शीर्ष कुमार मिश्रा ने समाधान दिवस पर मौजूद लेखपालों को कडे शब्दों में कहाकि सभी लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी जमीन पर यदि कोई अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए हैं ऐसे लोगों को नोटिस देखकर सरकारी जमीन को मुक्त कराये उन्होंने कहा कि निरीक्षण दौरान किसी गांव में सरकारी जमीन पर यदि किसी भी व्यक्ति का अवैध कब्जा पाया गया उसके लिए संबंधित लेखपाल जिम्मेदार होंगे ऐसे लेखपालों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तहसीलदार का फरमान मिलते ही मौजूद लेखपालों बीच हड़कंप मच गया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













