कालपी (जालौन)। नगर में 2 दिन पूर्व किशोरी लड़की के भागने की घटना को लेकर पीड़ित मां की तहरीर पर कालपी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म धारा 137(2) के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना को जांच सौंपी जनपद कानपुर देहात मूसानगर ग्राम चांदपुर हाल गणेशगंज कालपी निवासनी रामदुलारी पत्नी हरिलाल ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 9 सितंबर वर्ष 2026 शाम को मेरी नाबालिक पुत्री को जनपद औरैया थानाहजूद फफूंद निवासी निलेश पुत्र हरि गोविंद बहला फुसलाकर घर से भागकर रफू चक्र हुआ जब मैं अपने घर में आई तो मेरी किशोरी पुत्री घर से नदारत मिली कई जगह खोजबीन की फिर भी मेरी पुत्री का पता नहीं चल सका पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक से मांगती है भगाई गई किशोरी पुत्री को उपलब्ध कराये जाने हेतु न्याय की गुहार लगाई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















