शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएः रमेश चन्द्र कुण्डे
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान हेतु संचालित योजनाओं की सदस्य ने की समीक्षा
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
कानपुर देहात। सदस्य, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग रमेश चन्द्र कुण्डे की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सदस्य द्वारा जनपद में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण एवं उत्थान हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की गई। साथ ही, सदस्य द्वारा जनसुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सदस्य ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान एवं कल्याण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पात्र लाभार्थियों को संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
सदस्य ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इन योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनियमितता अथवा लापरवाही न होने पाए।
बैठक के दौरान सदस्य द्वारा सफाई कर्मियों सहित अन्य कार्मिकों को समय से मानदेय उपलब्ध कराने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उनके देय मानदेय का भुगतान समय से किया जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।
सदस्य द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, उप जिलाधिकारी अकबरपुर राजकुमार पाण्डेय, एसीएमओ डा0 सुखलाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित समस्त नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।












