अतिवृष्टि से प्रभावित 73 परिवारों को ₹3.10 लाख की राहत सहायता उपलब्ध कराई गई

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यन्त कुमार मौर्य द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी, कानपुर देहात के आदेश में अतिवृष्टि के कारण 73 आंशिक मकान क्षतिग्रस्त हुए/अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत राहत सहायता उपलब्ध कराई गई है। प्रभावित 73 परिवारों के बैंक खातों में कुल ₹3,10,500.00 (रुपये तीन लाख दस हजार पाँच सौ मात्र) की धनराशि राहत सहायता के रूप में उपलब्ध करा दी गई है। इसके अतिरिक्त सर्पदंश से 07 पशुहानि के प्रकरणों में ₹ 37500 प्रति पशु की दर से देय राहत सहायता की धनराशि भी संबंधित परिवार के बैंक खातों में अंतरित कर दी गई है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आपदा से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें