कानपुर देहात में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1906 मरीजों का हुआ उपचार, 65 डॉक्टरों ने दी सेवाएं

जनसंदेश 24 समाचार सेवा

कानपुर देहात। शासन के निर्देश पर रविवार को कानपुर देहात के एक शहरी और 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला संख्या-263 का आयोजन किया गया। मेले में 65 चिकित्सक और 137 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती रही। कुल 1906 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 916 पुरुष, 762 महिलाएं और 228 बच्चे शामिल रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अनुसार कोविड हेल्प डेस्क पर 724 लोगों की जांच की गई, जिसमें कोई भी कोविड संक्रमित नहीं मिला। इस दौरान 23 आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। मेले में 160 बुखार के मरीज मिले, जबकि 68 लोगों की मलेरिया और 14 लोगों की डेंगू जांच की गई, सभी रिपोर्ट निगेटिव रहीं। 46 लोगों का नेत्र परीक्षण भी किया गया।
स्वास्थ्य मेले में 61 बालिकाओं को एचपीवी (HPV) का टीका लगाया गया। इसके अलावा सर्दी-जुकाम के 108, पेट रोग के 167, त्वचा रोग के 211, एनीमिया के 64, मधुमेह के 86 और उच्च रक्तचाप के 69 मरीजों का उपचार किया गया। 39 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, 5 संभावित टीबी मरीज चिन्हित किए गए तथा 9 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया गया। वहीं 206 लोगों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए जागरूक किया गया।
मेले के दौरान बरौर, जरसेन और मलासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मेले में कोई भी कुपोषित बच्चा नहीं पाया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें