भाजपा कानपुर देहात में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर “समरसता संकल्प अभियान” की कार्यशाला संपन्न, गुरु पूर्णिमा पर चलेगा विशेष अभियान

 

जनसंदेश 24 समाचार सेवा

कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में “समरसता संकल्प अभियान” की कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय माती में किया गया।

कार्यशाला में संत शिरोमणि  गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि गुरु रविदास जी ने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश देकर समाज में समानता और भाईचारे की नींव रखी।

इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि वेदव्यास जयंती को भी विशेष रूप से मनाया जाएगा। पार्टी द्वारा “गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सेवा के भाव” को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बूथ स्तर तक कार्यक्रम, संगोष्ठियां और सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।

जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने की। उन्होंने कहा, “गुरु रविदास जी और महर्षि वेदव्यास का जीवन हमें सेवा, समर्पण और संस्कार सिखाता है। भाजपा कार्यकर्ता इन आदर्शों को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे और समरसता का संदेश देंगे।” मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह ने कहा गुरु रविदास ने सभी वर्गों में ब्रह्म स्वरूप भगवान की विभूतियों के रूप में जाना है पशु पक्षी से लेकर सभी जीवो में ब्रह्म स्वरूप का अनुभव कर उन्होंने संसार को एक सूत्र में होने का भाव दिया है सियाराम मय सब जग जानी,
करहु प्रणाम जोरी जुग पानी ॥
पूरे संसार में श्री राम का निवास है, सबमें भगवान हैं मैं उनको हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं विधायक पूनम शंखवार ने गुरु रविदास महाराज को जन-जन का आत्मा बताया जिन्होंने पूरे देश को ब्रह्मा का असली तत्व प्रतिपादित किया

इस दौरान जिला महामंत्री सत्यम सिंह चौहान सुमित दिवाकर नीरज पांडे ऋषि सिंह संचालन अनिरुद्ध सिंह चौहान बृजेंद्र सिंह योगराज राजपूत पूनम आर्य निर्मला दीक्षित सौरभ मिश्रा अंशु तिवारी के पी सिंह विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें