कानपुर देहात: घर में अकेली महिला की गला रेतकर हत्या, परिजनों ने चार लोगों पर लगाया आरोप

कानपुर देहात में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरदो में शनिवार शाम घर में अकेली महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सुबूत जुटाए।मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों ने एक महिला समेत चार पर हत्या के आरोप लगाए हैं।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मृतका की पहचान गिरदो निवासी पंकज की 32 वर्षीय पत्नी प्रियंका के रूप में हुई है।शनिवार शाम करीब चार बजे प्रियंका अपने ही घर में मृत अवस्था में मिलीं।परिजनों के मुताबिक घटना के समय प्रियंका घर में अकेली थीं।उनके पति और बच्चे घर से बाहर गए हुए थे।मृतका की सास सीमा देवी के मुताबिक वह शाम करीब चार बजे नलकूप से लौटीं।घर पहुंचने पर उन्होंने प्रियंका का लहूलुहान शव देखा।उनका गला किसी धारदार औजार से रेता गया था।घटनास्थल से पुलिस को एक कुल्हाड़ी भी मिली है।जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।घटना की सूचना मिलते ही थाना भोगनीपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची।टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मृतका के परिजनों ने एक महिला समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।पुलिस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें